{"_id":"5ab689334f1c1bbd758b73f4","slug":"in-the-moving-108-ambulance-gave-birth-to-the-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती 108 एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती 108 एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में 108 एंबुलेंस में जन्मी बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय के गरतिर निवासी एक महिला ने चलती एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। महिला को पिथौरागढ़ रेफर किया गया था। जच्चा और बच्ची दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इससे पहले बेड़ीनाग सीएचसी के डॉक्टरों ने डिलीवरी से हाथ खड़े कर दिए थे। एक फार्मेसिस्ट ने महिला की सफल डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
शनिवार को गांव की गर्भवती महिला रेखा देवी (21) पत्नी हरीश सिंह को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों के बुलावे पर 108 घर पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां हालत गंभीर देखकर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर पिथौरागढ़ जा रहे थे कि तभी प्रसव पीड़ा तेज हो गई और महिला ने चलती एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
हालांकि डिलीवरी में काफी परेशानी हुई। महिला की बच्ची उल्टी पैदा थी। 108 एंबुलेंस में फार्मेसिस्ट विक्रम सिंह ने बताया कि डिलीवरी सफल रही। जच्चा और बच्ची को अस्पताल भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन