फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the high Himalayan regions, humans are spoiling the health of the Himalayas.

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इंसान ही बिगाड़ रहा हिमालय की सेहत

Sat, 23 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
In the high Himalayan regions, humans are spoiling the health of the Himalayas.
व्यास घाटी के ज्योलिकांग में सफाई अ​भियान चलाते आदि कैलाश समिति के सदस्या। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मानव गतिविधियां बढ़ने से हिमालय की सेहत बिगड़ रही है। पर्यटकों ने 16500 फुट की ऊंचाई तक प्लास्टिक का कचरा पहुंचा दिया है। गंदगी और प्लास्टिक फैलने से जैव विविधता को नुकसान पहुंच रहा है। आदि कैलाश विकास समिति ने तीन क्विंटल कूड़े को जमा कर धारचूला पहुंचाया है।
विज्ञापन

ओम पर्वत, आदि कैलाश, गुंजी और पिथौरागढ़ के पहले गांव कुटी गांव के अलावा दारमा वैली के प्रसिद्ध पंचाचूला बेस कैंप में प्लास्टिक का कचरा फैल रहा है। इससे प्रदूषण फैलने से यहां पाए जाने वाली दुर्लभ वनस्पति और वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। संवाद
विज्ञापन

नियम का नहीं हो रहा पालन

कुछ समय पूर्व वन विभाग ने एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटक वन चौकियों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अपने साथ ले जा रहे प्लास्टिक और अन्य कचरे की जानकारी देंगे। पर्यटक कुछ पैसा देंगे। यह पैसा विभाग तभी वापस लौटाएगा जब वह अपने साथ ले गए कचरे को वापस लाकर दिखाएंगे। अन्यथा यह पैसा वापस नहीं किया जाएगा। कुछ समय तो इसका पालन किया गया, लेकिन अब इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


14500 फुट की ऊंचाई पर चलाया सफाई अभियान
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश विकास समिति के पदाधिकारियों ने ज्योलिकांग (14500 फुट) में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तीन क्विंटल कूड़े को जमा कर उसे निस्तारण के लिए धारचूला भिजवाया। इस मौके पर आदि कैलाश विकास समिति के सदस्य पुजारी वीरेंद्र सिंह कुटियाल , उपप्रधान हरीश कुटियाल, नवीन कुटियाल ,कार्तिक कुटियाल,चनू सिंह, निमेश कुटियाल, बासुदेव कुटियाल, अनुराग कुटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद


कोट
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गंदगी ना फैले इसके लिए लोगों जागरूक किया जा रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में प्लास्टिक का कचरा बड़ी मात्रा में पहुंचना अच्छे संकेत नहीं है। जल्द सख्ती की जाएगी।

-जीवन मोहन दगाड़े, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed