{"_id":"57dd79124f1c1bd949d49976","slug":"in-the-five-months-since-the-water-crisis-bagichaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीचौरा में पांच माह से पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीचौरा में पांच माह से पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
भागीचौरा में यही नौला है प्यास बुझाने का आसरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागीचौरा-चौसाल-ननकूड़ी पेयजल योजना से सप्लाई ठप होने के कारण भागीचौरा क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट गहरा गया हैं। इस कारण एक हजार से अधिक की आबादी एकमात्र नौले के सहारे पीने का पानी जुटा रही है। भागीचौरा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत ऐरी ने बताया कि अप्रैल के बाद से भागीचौरा को आने वाली पेयजल योजना में पानी की एक भी बूंद नहीं गिरी है।
विज्ञापन
भागीचौरा कस्बे की 1000 की आबादी और चौसाल के अनुसूचित जाति के 50 परिवार पांच माह से भागीचौरा के पास के नौले से पीने का पानी ला रहे हैं, लेकिन अब वह नौला भी सूखने की कगार पर आ गया है। लोग सुबह से रात 1.00 बजे तक इस नौले से ही पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं भागीचौरा क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि जल संस्थान पिथौरागढ़ के अधिकारी उनकी समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
पांच माह से बंद इस पेयजल योजना को सही करने के लिए कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर दी है, लेकिन मात्र कोरे आश्वासन ही क्षेत्रवासियों को दिए जा रहे हैं। भागीचौरा विकास संघर्ष समिति ने जल संस्थान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो वह विभाग के खिलाफ आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन