{"_id":"963370a2df33b6867ab32e6fd95aff14","slug":"in-the-border-areas-concerned-will-not-deteriorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा क्षेत्र में संबंध खराब नहीं होने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा क्षेत्र में संबंध खराब नहीं होने देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की ताजा स्थितियों की समीक्षा के लिए शनिवार को यहां हुई व्यापारियों की बैठक में कहा गया कि यह नेपाल के कुछ राजनैतिक दलों की ओर से फैलाया गया भ्रम है। भारत की ओर से सामान लाने, ले जाने में कोई रोक नहीं लगाई गई है। सीमा क्षेत्र में संबंध खराब नहीं होने देंगे।
व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते काफी गहरे हैं। आज भी नेपाल के जुलाघाट और भारत के झूलाघाट कस्बे से सामान को लाने, ले जाने में कोई रोक-टोक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से सामान की आवाजाही हो रही है। दोनों कस्बों के लोग ताजा स्थितियों के सख्त विरोध में हैं और अपील की कि तत्काल सामान्य स्थिति बहाल की जाए। बैठक में कहा गया कि नेपाल के आंतरिक मसलों और वहां के राजनैतिक दलों के निजी स्वार्थ पर ज्यादा गौर करने की जरूरत नहीं है। सीमा क्षेत्र में पहले की तरह संबंध सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में बृजेश गड़कोटी, भुवन पंगरिया, दिनेश भट्ट, हितेश भट्ट, विद्याधर पंगरिया आदि थे।