फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the boom of the movie Fair Didihat

डीडीहाट में भी मूवी मेला की धूम

Fri, 02 Oct 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
In the boom of the movie Fair Didihat
अमर उजाला और बाल चित्र समिति भारत सरकार की ओर से दिखाई मूवी के दौरान डीडीहाट में उम्र की सीमाएं समाप्त हो गई। ‘छोटा हाथी’ और ‘छक्कड़, बक्कड़’  मूवी को जितना पसंद बच्चों ने किया, उससे कहीं ज्यादा इससे आईटीबीपी के जवान प्रभावित हुए।
विज्ञापन

डीडीहाट में शुक्रवार को पहला कार्यक्रम रामलीला मैदान में हुआ। ग्लोरियल हाईस्कूल, मलयनाथ पब्लिक स्कूल, सूर्य मांटेसरी स्कूल के छात्रों ने सामूहिक रूप से मूवी देखी। यहां पर वास्तव में मेले जैसा माहौल रहा। पहले चरण में बच्चों को अमर उजाला की विकास यात्रा की जानकारी दी गई। बच्चों ने मीडिया के क्षेत्र में तेजी से आ रहे बदलाव और उसे उसी तेजी से अमर उजाला द्वारा अपनाए जाने की जानकारी हासिल की। उन्हें अमर उजाला के इंटरनेट संस्करण के साथ ही ई-पेपर के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

शिक्षाविद देवीदत्त जोशी ने मूवी मेले का उद्घाटन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में मलयनाथ पब्लिक स्कूल की प्रबंधक भावना, हेमा कन्याल, नेहा धप्वाल, गायत्री पंवार, भावना दानू, सूर्य मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक हरीदत्त भट्ट, एमएस धामी, राकेश ऐरी, प्रेम कन्याल, ग्लोरियल हाईस्कूल की प्रबंधक रेखा कापड़ी, प्रधानाचार्य दीप चंद्र पंत, सरस्वती बोरा, ज्योति कन्याल, चंद्रिका कन्याल, ललिता, विवेक, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगला कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। प्राचार्य पीएस मेहरा ने मूवी मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रवक्ता राकेश मिश्रा, डा. कामाक्षा मिश्रा, ममता खोलिया, विनोद कुमार, डा. सीबी जोशी, गायत्री पांगती, तनुजा जोशी, नेत्र सिंह नेगी, मोहन लाल, ललित लस्पाल आदि थे। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट केदार सिंह रावत ने मूवी मेला का उद्घाटन किया। सेनानी ने कहा कि अमर उजाला ने तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित अग्रिम चौकियों में भी अमर उजाला ही पढ़ा जाता है। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट भैया लाल, सहायक सेनानी हरवंश, इंजीनियर प्रेम राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed