फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In Shilling Khirtola, one and a half million pieces of cash and four weights of gold are burnt

शिलिंग खिर्तोला में डेढ़ लाख नगदी और चार तोला सोना जलकर खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
In Shilling Khirtola, one and a half million pieces of cash and four weights of gold are burnt
शिलिंग खिर्तोली के पास आग लगने के बाद घर से उठता धुआं। - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत शिलिंग खर्तोली के जसमल सिंह के मकान में बिजली का पोल गिरने से आग लग गई। आग से डेढ़ लाख रुपये नगद और चार तोला सोना जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को जसमल सिंह का पूरा परिवार नाश्ते के बाद खेतों में काम करने चला गया। इसी दौरान घर के बगल में लंबे समय से टेड़ा हुआ बिजली का पोल घर की छत पर गिर गया। स्पार्क होने से घर की छत पर रखी घास में आग लग गई। ग्रामीणों ने घर के आसपास धुआं आता देख मौके पर पहुंचे जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू पाने तक घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद और चार तोला सोना, 15 कुंतल राशन, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यूपीसीएल की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। पहले ही यूपीसीएल को टेढ़े हुए विद्युत पोलों की जानकारी दे दी गई थी, बावजूद इसके इसे ठीक नहीं किया गया। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित परिवार ने सरकार और यूपीसीएल से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो यूपीसीएल कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed