{"_id":"5720f1234f1c1bd844a91607","slug":"improving-gender-equity-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सुधर रहा लिंगानुपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सुधर रहा लिंगानुपात
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लिंगानुपात में सुधार हो रहा है। यहां वर्तमान में 1000 पुरुषों पर 935 महिलाएं हैं, जबकि पहले 1000 पुरुषों पर 900 से भी कम महिलाएं थीं। यहां गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (लिंग चयन प्रतिषेध) 2011 की धारा 17 (2) और (5) के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक में सीएमओ यूएस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएमओ ने बताया कि ये आंकड़े ग्रामीण स्तर पर एएनएम के माध्यम से कराए गए सर्वे में सामने आए हैं। डीएम ने कहा कि लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने होंगे। इसका प्रचार-प्रसार करना होगा। अल्ट्रासाउंड केंद्रों में डिवाइस के माध्यम से पैनी नजर रखना और औचक निरीक्षण करना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए गोष्ठियों और रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए। कहा कि विकासखंड और न्याय पंचायत स्तर पर एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से जागरूकता लाई जाए। इस काम में स्वयंसेवी संस्थाओं और बैंकों का सहयोग लिया जाए। बैठक में जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक डा. निर्मला पुनेठा, अर्पण संस्था की रेनू ठाकुर के साथ ही कई स्वयंसेवी संगठनों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन