फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Improvement in Land Land Act for setting up industry in mountains

पहाड़ों में उद्योग लगाने के लिए भूमि लैंड एक्ट में सुधार किया जाए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Improvement in Land Land Act for setting up industry in mountains
सुरेश जोशी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। भाजपा नेता सुरेश जोशी ने प्रदेश के 9 पहाड़ी जिलों में युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर सीएम को सुझाव पत्र भेजा है। उन्होंने पर्वतीय जिलों में पशुपालन आदि उद्योगों के लिए सिंगल विंडो के माध्यम से लोने देने और स्वैच्छिक चकबंदी का हक देने की मांग की है। उनका कहना है कि कोविड-19 के कहर के बाद उत्तराखंड के 9 पर्वतीय राज्यो में सर्वाधिक रिवर्स पलायन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैदानी जिलों में उद्योग धंधों के शुरू होने के बाद बेरोजगारी कम होने के आसार हैं लेकिन पर्वतीय जिलों में ऐसा कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा सरकार कि सरकार को पहाड़ों में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए सभी डीएम को निश्चित समय के लिए उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए टार्गेट दिए जाए। पशुपालन सहित कई अन्य उद्योगों सिंगल विंडो के माध्यम से स्वीकृत कराकर उन्हें लोन दिया जाए। उन्होंने कहा आत उत्तराखण्ड में 50से 60 प्रतिशत सब्जी की खपत दिल्ली और उत्तरप्रदेश से होती है। जबकि यहां सब्जी, बागवानी का अच्छा उत्पादन हो सकता है। उन्होंने इसके लिए पंतनगर यूनिवर्सटी से काश्तकारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आधुनिक तरीके से उत्पादन कराने के गुर सिखाने होंगे। उन्होंने कहा पंतनगर के माध्यम से काश्तकारों को खाद्य, बीज, मेडिसन की व्यवस्था की जाए। उन्होने पर्वतीय जनपदों में छोटी माइक्रो हाईडिल योजनाओं को भी शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed