फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Immense possibilities of fish farming in Darma Valley

Pithoragarh News: दारमा घाटी में मछली पालन की अपार संभावनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Immense possibilities of fish farming in Darma Valley
धारचूला में दारमा घाटी के लोगों को मछली पालन की जानकारी देतीं मत्स्य विभाग की वैज्ञानिक अर्चना
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में मत्स्य पालन की संभावनाओं को लेकर मत्स्य विभाग और पंचाचूली सहकारी समिति की ओर से नया बस्ती में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान बताया गया कि दर से नागलिंग तक मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं। विभाग की सहायक वैज्ञानिक अर्चना नगन्याल ने बताया कि क्षेत्र में रेनबो ट्राउट प्रजाति की मछली का उत्पादन आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मछली पालन व्यक्तिगत या समूह के माध्यम से कर सकते हैं। बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत बाजार की व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है। पंचाचूली सहकारी समिति के अध्यक्ष राम सिंह सोनाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सूक्ष्म लघु उद्योग के लिए भारत सरकार की स्टैंडअप योजना में तीन प्रतिशत ब्याज दर से एक करोड़ रुपये तक ऋण की व्यवस्था है।
विज्ञापन

चल निवासी दिनेश चलाल ने कहा कि गांव में मत्स्य तालाब निर्माणाधीन है। सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह सोनाल ने कहा कि दारमा की आर्थिक स्थिति में मछली पालन से सुधार की गुंजाइश है। कार्यशाला में नारायण सिंह दरियाल, मान सिंह दुग्ताल, कलो देवी, भवान सोनाल, जीवन मार्छाल, दीवान मार्छाल, लक्ष्मण दरियाल, मान सिंह, धर्म दुग्ताल, करण दुग्ताल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed