फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Illegal liquor will not be allowed to be sold

अवैध शराब की भी बिक्री नहीं होने दी जाएगी

Sat, 10 Jun 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Sat, 10 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor will not be allowed to be sold
बनकोट गांव में शराब के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के विरोध के बाद बनकोट में शराब की दुकान बंद हो गई है। महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने इलाके में अवैध शराब की बिक्री न होने देने के एलान के साथ बनकोट में जुलूस निकाला।

विज्ञापन


गणाईगंगोली की नेशनल हाइवे से हटी मिश्रित शराब की दुकान अनुज्ञापी ने सात जून को बनकोट में खोल दी थी। महिलाओं ने शराब की दुकान का जमकर विरोध किया। शराब की दुकान में तोड़फोड़ तक कर दी। महिलाओं के विरोध के बाद आठ जून को शराब की दुकान बंद कर दी गई। शनिवार को महिलाओं ने बनकोट में बैठक कर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के लिए रणनीति तय की। महिलाओं ने तय किया कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। जो भी शराब बेचेगा, उसके खिलाफ महिलाएं मोर्चा खोलेंगी। शराब पीने वाले भी महिलाओं के निशाने पर रहेंगे। अवैध शराब के खिलाफ अभियान में सरकारी अमले का सहयोग लिया जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ सरकारी अमला कार्रवाई करने का हौसला दिखाता है तो उसका सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के बाद महिलाओं ने अवैध शराब न बिकने देने के एलान के साथ जुलूस निकाला। महिलाएं शराब के विरोध में नारेबाजी कर रही थीं। जुलूस में शामिल लीला देवी, दीपा देवी, सरिता देवी का कहना था कि शराब से घर, परिवार बर्बाद हो रहे हैं। शराब वैध हो या अवैध किसी भी दशा में नहीं बिकने दी जाएगी। जुलूस में भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं के आंदोलन को सूरज बनकोटी, विक्रम सिंह, रमेश सिंह ने समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed