{"_id":"5ea16e088ebc3e90224c081f","slug":"illegal-liqar73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में हो रही अवैध शराब की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में हो रही अवैध शराब की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन में सीमांत जिले पिथौरागढ़ में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। लॉकडाउन में पुलिस अभी तक लाखों की अवैध शराब पकड़ चुकी है। पुलिस दो दिन पूर्व ही केएमओयू स्टेशन के पास 2.5 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पूर्व भी लॉकडाउन में चोरी छुपे शराब बेचने पर पुलिस ने एक बार को सील कर दिया था। इतनी सख्ती के बाद भी तस्कर बेखौफ अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और आबकारी इन शराब तस्करों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
----इनसेट--- ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब का अवैध कारोबार :: पिथौरागढ़। अवैध शराब के मामले में ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं हैं। थल, मड़मानले, लछैर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। इन शराब तस्करों को पुलिस, आबकारी और राजस्व विभाग का डर भी नहीं है।
विज्ञापन