फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Illegal felling of forest are reserved for Algdha

अलगड़ा के आरक्षित वन से हो रहा अवैध कटान

Fri, 21 Aug 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
तहसील डीडीहाट के अंतर्गत अलगड़ा के आरक्षित वन क्षेत्र से चीड़ और साल के पेड़ों का अवैध रूप से कटान हो रहा है। अब तक कई पेड़ धराशायी कर दिए गए हैं। बताया गया कि इन जंगलों की लकड़ी पिथौरागढ़ बाजार लाई जा रही है। पिथौरागढ़ जाते समय पंडा में वन विभाग की चौकी भी है, लेकिन लकड़ी कैसे चौकी से पार हो रही है, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

अलगड़ा के आरक्षित वन क्षेत्र में चीड़ और साल के हजारों पेड़ हैं। रात के समय गुपचुप तरीके से इन पेड़ों को काटा जा रहा है। यह धंधा पिछले छह महीने से चल रहा है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने अवैध कटान की कई बार अधिकारियों को सूचना दे दी है। विभाग के अधिकारियों ने जंगल में छापा भी मारा। कटी हुई लकड़ी तो बरामद हुई लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। डीएफओ डा. आईपी सिंह ने कहा कि अब जंगल में रात के समय मोर्चेबंदी की जाएगी और पेड़ काटने वालों को दबोचा जाएगा। वन रेंजर देवेंद्र राय के अनुसार जब भी जंगल में छापा मारा गया वहां पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पेड़ काटे जाने से उन्होंने इनकार नहीं किया है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि यदि वन विभाग अवैध कटान पर तत्काल अंकुश नहीं लगाता तो मामले को कुमाऊं आयुक्त के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed