{"_id":"696fb861bdbc9eb1c60a7ffc","slug":"if-the-flow-of-waste-into-rivers-is-not-stopped-action-will-be-taken-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137296-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर रोक नहीं लगी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर रोक नहीं लगी तो होगी कार्रवाई
Tue, 20 Jan 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी। स्रोत : सूचना व
पिथौरागढ़। जिले की प्रमुख नदियों और घाटों पर गंदगी का अंबार है। अब नदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर सख्ती से रोक लगेगी। नदियों को दूषित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम आशीष भटगांई ने इसके निर्देश जारी किए हैं।
मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई। उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही घाटों की नियमित साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण, नदियों के संरक्षण, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से संचालित कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा एवं अन्य गंदगी प्रवाहित करने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को जिले के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों को मानकों के अनुसार चलाने को कहा। उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम गंगोलीहाट को एसटीपी निर्माण में हो रही देरी पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आशुतोष सिंह, डीपीओ नमामि गंगे ज्योत्सना जोशी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।