{"_id":"58d556b84f1c1b61371a22f3","slug":"idea-of-the-three-happy-to-be-of-service-to-begin-in-darchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में आइडिया की थ्री जी सेवा शुरू होने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में आइडिया की थ्री जी सेवा शुरू होने पर खुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
आइडिया सेवा शुरू होने पर खुशी मनाते धारचूला के उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल और तिब्बत की सीमा से सटे धारचूला नगर में शुक्रवार अपरान्ह जैसे ही आइडिया का नेटवर्क और थ्री जी सेवा शुरू होने लगी तो लोग खुशी से झूम उठे। एक दशक से संचार सेवाओं की अव्यवस्थाओं का सामना कर रहे लोगों को अब उम्मीद है कि संचार का संकट समाप्त हो गया है। लोग ब्लॉक कार्यालय के पास लगे आइडिया के टावर के पास एकत्र हुए और मिठाई बांटी गई। निजी कंपनियों की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
आइडिया के हल्द्वानी जोन के एरिया मैनेजर प्रदीप पंत ने बताया कि अब आइडिया की नियमित सेवाएं ग्राहकों को मिलेगी और थ्रीजी सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। ग्राहकों को सिम उपलब्ध करा रहे सुनील खड़ायत एवं नरेश ने बताया कि ग्राहकों को एक सिम अभी 350 रुपये का दिया जा रहा है। इसमें सिम का चार्ज मुफ्त है तथा एक माह तक अनलिमिटेड टॉक टाइम और 28 जीबी डाटा मुफ्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि सीमांत के व्यापारियों ने मोबाइल सेवा की मांग को लेकर 2002 से लंबा संघर्ष किया। वर्ष 2009 में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा तो शुरू हो गई, लेकिन लचर संचार सेवा के चलते सीमांतवासियों को अधिकांश समय नेपाली संचार सेवाओं के भरोसे रहना पड़ रहा था। यहां तक कि 2013 की भीषण आपदा के समय भी नेपाली संचार सेवा से ही राहत कार्य का संचालन हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री किरन रिजिजु और सांसद अजय टम्टा के प्रयासों आइडिया की सेवा शुरू हुई है। व्यापारियों ने कहा कि अब जौलजीबी, दारमा, व्यांस, चौदांस के दुर्गम क्षेत्रों में संचार सुविधा के लिए मांग तेज की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, कैलाश रावत, होशियार खैर, प्रकाश गुंज्याल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रकाश लाल वर्मा आदि उपस्थित थे।