फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I never thought that I would come in front of the camera and go abroad.

Pithoragarh News: कभी सोचा नहीं था कैमरे के सामने आएंगे, विदेश जाएंगे

Wed, 27 Nov 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
I never thought that I would come in front of the camera and go abroad.
बेड़ीनाग। पायर फिल्म के नायक पदम सिंह और नायिका हीरा देवी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे कैमरे के सामने आएंगे। फिल्मकार विनोद कापड़ी ने उन्हें इसके लिए तैयार किया और उनकी सफल फिल्म से उन्हें नई पहचान मिली है। कहा कि हवाई जहाज में बैठने का सपना भी पूरा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि फिल्मकार विनोद कापड़ी की पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन पर बनी फिल्म पायर को टालीन ब्लैक नाइट्स में सर्वश्रेष्ठ ऑडियंस अवार्ड मिला है। फिल्म के मुख्य किरदार पदम बूबू और हीरा आमा भी समारोह में यूरोप गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद बुधवार को सेराघाट में ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाई और खुली जीप में उन्हें नगर में घुमाया। दोनों कलाकारों ने लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

इसके बाद शहीद स्मारक में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में भी दोनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, बेड़ीनाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हेम पंत, सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक एलएम टम्टा, कमल खाती, इंद्र धानिक, दीपक धानिक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed