फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   I and MP want to reach Lipupas by vehicle, when to come: Gadkari

धारचूला से मैं और सांसद लिपुपास गाड़ी से आएंगे, कब आएं:गडकरी,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
I and MP want to reach Lipupas by vehicle, when to come: Gadkari
नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में मौजूद सांसद अजय टम्टा। संव? - फोटो : PITHORAGARH
केंद्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के सांसदों, एनएच और बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक कर धारचूला से चीन सीमा लिपुपास के लिए बन रही सड़क के साथ ही अन्य स्वीकृत सड़कों की समीक्षा की। बीआरओ ने इसी साल लिपुपास और अगले वर्ष मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम पूरा होने की बात कही है।
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा बताया कि बृहस्पतिवार को संसद भवन दिल्ली में समीक्षा के दौरान गड़करी ने बीआरओ के अधिकारियों से पूछा कि सांसद और मैं धारचूला से लिपुपास तक वाहन से आना चाहते हैं, कब आएं। इस पर बीआरओ के अधिकारियों ने कहा कि इसी साल के अंत तक। वर्ष 2020 में चीन सीमा तक सड़क बन जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि बीआरओ के अधिकारियों ने वर्ष 2021 में चीन सीमा के पास मिलम तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी। सांसद ने बताया कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र में भारत माला परियोजना के तहत स्वीकृत सड़कों के निर्माण का मामला बैठक में उठाया। मंत्री ने भारत माला परियोजना में स्वीकृत सड़कों का कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया है। बैठक में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के कार्य की होगी समीक्षा
सांसद अजय टम्टा ने बताया है कि उन्होंने टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बन रही ऑल वेदर सड़क के धीमे कार्य का मामला बैठक में उठाया। भूतल परिवहन मंत्री को बताया कि सड़क का कार्य वर्ष 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी काफी कार्य शेष है। मंत्री ने नेशनल हाईवे अथारिटी के वरिष्ठ अधिकारियों को स्थल पर कार्य की समीक्षा के लिए बैठक करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही ऑल वेदर सड़क की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed