फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Husband will insist heavily, this will give you Sita

पति कर जोर विनय यह तुमसे सीता दे दीजै

Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Husband will insist heavily, this will give you Sita
डीडीहाट रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय की सदर और टकाना की रामलीला में अंगद-रावण संवाद की लीला दिखाई गई। समुद्र में पुल बांधने से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक की लीला दिखाई गई। इस बीच रानी मंदोदरी रावण से विनती करते हुए कहतीं हैं कि-पति कर जोर विनय यह तुमसे सीता दे दीजै। सदर की रामलीला में मुख्य अतिथि जगत सिंह खाती थे।

विज्ञापन


अस्कोट। यहां धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। लक्ष्मण की भूमिका में अनुराग कुंवर, परशुराम गणेश भट्ट, सीता दिव्यांशु चंद थे। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह पाल थे। रामलीला कमेटी के होशियार सिंह पाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


गंगोेलीहाट। यहां की रामलीला में वनवास के समय श्रवण कुमार नाटक दिखाया गया। आखेट के दौरान राजा दशरथ के धनुष से निकला तीर श्रवण कुमार को लगता है। श्रवण प्राण त्याग देते हैं। पुत्र वियोग में श्रवण के माता-पिता भी प्राण त्याग देते हैं। मरने से पहले राजा दशरथ को पुत्र वियोग में प्राण त्यागने का श्राप दे जाते हैं। राजा दशरथ उन्हीं बातों को याद करते हैं। यहां वनवास तक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनालीछीना। परशुराम-लक्ष्मण संवाद से राम विवाह तक की लीला हुई। राम की पात्र वर्षा दिगारी, सीता की पात्र खुशी दिगारी थी। मुख्य अतिथि समाजसेवी कमला देवी थीं। वक्ता मैनेजर नवीन पुनेठा, अध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया।

थल। यहां लंका दहन, विभीषण का श्रीराम की शरण में जाने तक की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि पौड़ी के जिला जज गिरधर सिंह धर्मशक्तू, विशिष्ट अतिथि लीड बैंक के सहायक प्रबंधक बहादुर सिंह धर्मशक्तू थे। मुख्य अतिथि ने रामलीला कमेटी को पांच हजार रुपये दिए। कमेटी अध्यक्ष देवराज सत्याल, व्यवस्थापक दिनेश पाठक, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, महासचिव अर्जुन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डीडीहाट। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को जगाने से कुंभकरण, मेघनाथ वध तक की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि बार काउंसिल के सदस्य विधायक चुफाल के पुत्र दीपक चुफाल ने दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया।

बेड़ीनाग। यहां अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।

जाख में रामलीला 22 से
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक जाख में 22 अक्तूबर से रामलीला होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन गिरी ने बताया कि इस बार रामलीला को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed