फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Husband to rescue the girl clashed with pig

पति को बचाने के लिए सुअर से भिड़ी महिला

Mon, 14 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, थल /पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Husband to rescue the girl clashed with pig

एक खूंखार सुअर ने सोमवार सुबह थल घाटी के गांवों में आतंक मचाया। उसने चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग के किसी कर्मचारी ने मौका मुआयना नहीं किया। एक महिला तो सुअर से अपने पति को बचाने के लिए 15 मिनट तक सुअर से भिड़ गई। सुअर उसे खाई में धकेलकर भाग गया।

विज्ञापन

सुअर ने सबसे पहले हमला तड़ीगांव के मनीराम (75) पुत्र जयराम पर किया। वह सोमवार सुबह 10.30 बजे अपने आंगन में धूप सेंक रहे थे तभी सुअर ने उन पर सामने से हमला कर दिया। बुजुर्ग मनीराम भाग भी नहीं पाए। उनके शरीर पर सुअर ने कई घाव बना दिए। टांग और हाथ को दांतों से फाड़ दिया। मनीराम को गोचर अस्पताल में 50 टांके लगाए गए हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सुअर ने उसके बाद कुमालगांव की तरफ रुख किया। वहां खेत में अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ काम कर रहे जगत सिंह देउपा (45) पुत्र भीम सिंह देउपा पर सुअर ने हमला कर दिया। जगत सिंह को भी दस टांके लगे हैं। उनको भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पति को बचाने के लिए जब जानकी देवी (38) सुअर को भगाने का प्रयास करने लगी तो उनकी भिड़ंत हो गई। सुअर ने जानकी देवी को खाई में धकेल दिया। जानकी देवी के दांत टूट गए हैं। उसके बाद सुअर ने कुमालगांव की ही कमला देवी (28) पर हमला कर दिया। वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी तभी उनको रास्ते में सुअर मिल गया। सुअर ने कमला को भी घायल कर दिया। चारों का यहां गोचर अस्पताल में डा. पीएस लस्पाल और फार्मेसिस्ट बसंत बृजवाल समेत अन्य चिकित्सा कर्मचारियों ने इलाज किया। घटना की जानकारी लोगों ने वन रेंजर को देनी चाही तो उनका फोन स्विच आफ मिला। क्षेत्र के बलतिर, चलमोड़ी, मस्मोली, रोल समेत अन्य गांवों में सुअर की सक्रियता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यह सुअर अकेला है और जहां भी कोई व्यक्ति दिखा तो वह सीधे हमला कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed