फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Husband arrested for abetting wife's suicide over dowry

Pithoragarh News: दहेज के लिए पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetting wife's suicide over dowry

विज्ञापन
पिथौरागढ़। दहेज की मांग पर पत्नी का उत्पीड़न कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसे जेल भेजा है। मृतका चार महीने की गर्भवती थी।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि बीते 13 अगस्त को कांडा निवासी नारायण सिंह ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 26 नवंबर 2023 को राड़ीखूटी निवासी अमित लुंठी के साथ हुआ। विवाह के बाद से वह उसकी पुत्री से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करता था। उसके साथ कई बार मारपीट भी हुई। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने बीते 31 जुलाई को जहरीला पदार्थ गटक कर आत्महत्या कर ली। बताया कि वह चार महीने की गर्भवती थी। तहरीर मिलने के बाद मामले की विवेचना की गई तो आरोप सही मिले। ऐसे में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed