फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Huge fire broke out in Hudeti forest in pithoragarh

Pithoragarh: बारिश नहीं होने से फिर धधकने लगे जंगल, फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू

Mon, 03 Jun 2024 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

पिथौरागढ़ में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार रात को जिला मुख्यालय से सटे हुड़ेती गांव के जंगल में भीषण आग लग गई। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Huge fire broke out in Hudeti forest in pithoragarh
पिथौरागढ़ नगर से सटे हुड़ेती गांव के जंगलों में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। स्रोत: फायर ब्रिगे

विस्तार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार रात को जिला मुख्यालय से सटे हुड़ेती गांव के जंगल में भीषण आग लग गई। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शनिवार की रात को हुड़ेती क्षेत्र के जंगल में अचानक आग धधक उठी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की उठती तेज लपटों के कारण आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

वर्ष की शुरुआत में बारिश नहीं होने के कारण पिथौरागढ़ जिले में इस बार मार्च से ही जंगल धधकने लगे थे। मई तक आग की 115 से अधिक घटनाओं में 170 हेक्टेअर से ज्यादा जंगल जल गए थे। इस साल चीड़ के साथ ही बांज के वनों में भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं जिससे वन्य संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। हाल के कुछ दिनों में बारिश होने से आग की घटनाएं नहीं हुईं लेकिन पिछले सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़, कनालीछीना, अस्कोट और डीडीहाट क्षेत्र के जंगलों में आग लगने के छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय के हुड़ेती के निकटवर्ती वन्य क्षेत्र में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर उपकरणों से आग पर काबू पाया। इससे पहले भी टकाड़ी और हुड़ेती के जंगलों में लगी भीषण आग से वन्य संपदा को काफी नुकसान हो चुका है।

अराजक तत्वों ने मल्ली ग्वीनाड़ा के जंगलों में लगाई आग
लोहाघाट विकासखंड बाराकोट के मल्ली ग्वीनाड़ा के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने जंगल में आग लगाने वाल अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को अचानक बाराकोट में ग्वीनाड़ा के जंगलों में आग लग गई। जंगल में चीड़ के पेड़ होने के कारण हवा के साथ आग तेजी से जंगल में फैल गई। क्षेत्र के युवा बासु जोशी और नवीन जोशी ने जंगल में आग धधकती देखी तो उन्होंने जान जोखिम में डालकर फायर लाइन खींचने के साथ झाड़ियों से पीटकर आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व आग लगा रहे हैं।


उन्होंने वन विभाग से अराजक तत्वों पर कार्रवइ्र की मांग की है। वहीं काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि सूचना पर वन विभाग के कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों का पता चलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed