{"_id":"69b98e77f79637dc100164d2","slug":"hpv-vaccination-drive-launched-at-bedinag-chc-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-139481-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
Tue, 17 Mar 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। सीएचसी में नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल ने ग्रामीणों से 14 से 15 वर्ष की बेटियों को टीका लगाने की अपील की।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी। कहा कि यह अभियान तीन माह तक चलाया जाएगा। इस दौरान तीन से अधिक बेटियों को टीका लगाकर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि चारू पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाॅ.भीम कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन