फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Housing plan will form the basis for the calculation of 2011

आवास योजना के लिए 2011 की गणना बनेगी आधार

Sun, 17 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया है और इस योजना में चयन के लिए 2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक और जाति के आधार पर गणना को आधार माना जाएगा।
योजना के तहत लाभान्वित किए जाने वाले पात्र को अधिकतम 1.25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। नई आवास योजना के लिए जिला प्रशासन के पास गाइड लाइन आ गई है।
पात्रता के चयन में अब किसी प्रकार का हेरफेर इसलिए नहीं होगा क्योंकि 2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक और जाति गणना में हर व्यक्ति का सारा ब्योरा अंकित है।
इसी आधार पर पात्रों की सूची तैयार होगी। उसके बाद उनकी अलग-अलग श्रेणी के आधार पर सूची बनेगी। अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यकों और सामान्य श्रेणी के लोगों की सूची बनेगी।

विज्ञापन

इस सूची में यदि ग्राम पंचायत को महसूस होता है कि किसी वास्तविक पात्र का नाम सूची के नीचे रह गया है तो वह उसे वरीयता में लाने के लिए संशोधन करा सकता है लेकिन इससे ज्यादा फेरबदल का अधिकार ग्राम पंचायत को भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार से गाइडलाइन आने के बाद जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार को इसे लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वालों के स्पष्ट गाइडलाइन बनी हुई है।

2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक और जातिगत गणना को ही इसका आधार माना जाएगा। अभी यह सर्वे किया जा रहा है कि जिले में कितने लोग इस योजना के दायरे में आ सकते हैं। इसके लिए आठों विकासखंडों की सूची तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर केंद्र सरकार को प्रस्ताव जाएगा और धनराशि की डिमांड भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed