फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Houses damaged by fire evacuated

आग से क्षतिग्रस्त मकान को खाली कराया

Sun, 28 Feb 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन

भदेलवाड़ा में नवीन शू स्टोर के मालिक चंचला बल्लभ पांडे के मकान में लगी आग पर सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को आधी रात के बाद करीब एक बजे काबू पा लिया।

विज्ञापन


मकान मालिक के अनुसार उनको करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच प्रशासन ने लोनिवि के इंजीनियरों की एक्सपर्ट टीम को मौके पर भेजकर कहा है कि मकान रहने लायक नहीं है। इसकी जानकारी मकान मालिक को दे दी गई है। धुंए के कारण सारा मकान काला पड़ गया है। आग की गर्मी से मकान की दीवारें और छत चटकने लगी है। अंदर आग से जले सामान का मलबा पट गया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि मकान रहने लायक नहीं है। जब तक मकान की मरम्मत नहीं हो जाती तब तक परिवार के सदस्यों से इसमें न रहने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच फायर ब्रिगेड के अधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। फिर भी सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। इस मकान के दूसरी और तीसरी मंजिल में रिलेक्सो चप्पलों का स्टोर था। प्लास्टिक तथा चमड़े के जूतों का गोदाम भी इसी में बनाया गया था। आग ज्यादा भड़कने के पीछे यही कारण रहा कि रबर की चप्पलों वाली पेटियों में आग पकड़ गई। प्रशासन ने पुलिस की फायर ब्रिगेड की क्षमता को महसूस कर लिया था। इसी कारण सेना, आईटीबीपी और एसएसबी की मदद ली गई। सभी के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड का ढांचा अपग्रेड करने की जरूरत
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा स्वीकारते हैं कि पुलिस के फायर ब्रिगेड का ढांचा अपग्रेड करने की जरूरत है। उनका कहना है कि इतने बड़े जिले की जिम्मेदारी एक फायर ब्रिगेड संभाल रहा है। उसमें स्टाफ और संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। एसपी ने जानकारी दी कि जल्दी ही धारचूला में नया फायर स्टेशन शुरू हो जाएगा और डीडीहाट में फायर स्टेशन के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। यदि यह दो फायर स्टेशन खुल जाते हैं तो थोड़ी राहत मिल जाएगी।



अग्नि सुरक्षा के लिए चलाएंगे फिर से अभियान
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा का कहना है कि लोगों को एक बार फिर से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलेगा। उन्होंने कहा है कि जिला मुख्यालय में ही कई स्थान ऐसे हैं जहां तक गाड़ी का पहुंच पाना संभव नहीं है। यदि लोग थोड़ा जागरूक रहें तो इन घटनाओं की विभीषिका को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए फिर से अभियान चलाएंगे। हर घर में आग से सुरक्षा के लिए उपाय करने को कहा जाएगा। कम से कम आवासीय मकानों के नजदीक कोई गोदाम न बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed