{"_id":"5c2e390cbdec2262750797f5","slug":"house-damaged-by-falling-boulder-in-devt-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवत गांव में बोल्डर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवत गांव में बोल्डर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
Thu, 03 Jan 2019 10:02 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
देवत गांव में मकानों के बीच में गिरा बोल्डर
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के नजदीक देवत गांव में बृहस्पतिवार को एक बोल्डर मकानों के ऊपर आ गिरा। इससे दो महिलाएं घायल हो गईं। बोल्डर अगर लोगों के ऊपर गिरता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। गांव के ऊपर पहाड़ी पर किए गए अवैध खनन के कारण अब भी कई बोल्डर पहाड़ी पर अटके हैं। इस गांव में छह महीने पहले भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर 1.05 बजे बिलोटी की पहाड़ी से एक बोल्डर देवत गांव में दिनेश कुमार पुत्र होशियार राम के मकान को तोड़ता हुआ रमेश राम पुत्र लच्छी राम के मकान के पास आ गिरा। हादसे में दिनेश कुमार की पत्नी सुमन (26), गोविंद राम की पत्नी गंगा देवी घायल हो गईं। गंगा देवी को अधिक चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जिला अस्पताल में भर्ती गंगा देवी का हालचाल जाना। मंत्री ने देवत में लगातार हो रही बोल्डर गिरने की घटना को देखते हुए एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
बोल्डर की चपेट में आने से दिनेश कुमार के मकान का पूर्वी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। देवत के लोगों का कहना है कि गांव के ऊपर की पहाड़ी को खनन माफिया ने बुरी तरह खोद दिया है। प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। एसडीएम एसके पांडेय का कहना है कि राजस्व टीम ने मौके का मुआयना किया है। प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। मकान के ऊपर से पहाड़ के बोल्डरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन