फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   House and Panchayat house demolished in Mangad village due to heavy landslide

तबाही का मंजर: भूस्खलन से मनगड़ गांव में मकान ध्वस्त, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, छह मकानों को कराया खाली

Fri, 13 Sep 2024 02:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 02:23 PM IST
सार

बारिश से बेड़ीनाग तहसील के पीपली में स्थित खड़िया खदान के समीप भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा मनगड़ गांव में घुस गया। मलबे से मकान और पंचायत घर ध्वस्त हो गए हैं। खतरे की जद में आए छह मकानों को खाली करा दिया गया है।

विज्ञापन
House and Panchayat house demolished in Mangad village due to heavy landslide
भूस्खलन से मनगड़ गांव में मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश से बेड़ीनाग तहसील के पीपली में स्थित खड़िया खदान के समीप भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा मनगड़ गांव में घुस गया। मलबे से मकान और पंचायत घर ध्वस्त हो गए हैं। खतरे की जद में आए छह मकानों को खाली करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर में मनगड़ गांव के ऊपर तेज गड़गड़ाहट की आवाज आई। आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्राम प्रधान मनगड़ राजन सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र सिंह ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम यशवीर सिंह ने राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल के नेतृत्व टीम को गांव में भेजा। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए बहादुर सिंह, नंदन सिंह, विशन सिंह, संजय सिंह,राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह के मकान को खाली कराया। पंचायत घर का सामान भी हटा दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का सामान और मवेशी गांव के सुरक्षित स्थान पर स्थित घरों में पहुंचाए गए। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल, राजस्व उप निरीक्षक महिमा भट्ट, कवीता प्रिया, पीआरडी जवान कैलाश आगरी, विजय कुमार शामिल रहे। एसडीएम यशवीर सिंह ने ग्रामीणों को एक तकनीकी टीम को शुक्रवार को गांव भेजने की बात कही गई थी लेकिन खड़िया खदान की ओर से लगातार मलबा आने से देर शाम मकान और पंचायत घर ध्वस्त हो गए। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम यशवीर सिंह और थानाध्यक्ष महेश जोशी रात में ही मनगड़ गांव पहुंचे। एसडीएम ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजन सिंह और जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल ने बताया कि पिछले लंबे समय से खड़िया खदान के मलबे से गांव को खतरा और बड़ा हादसा होने की आशंका जताते हुए शिकायत भी की थी। इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। इधर खड़िया खनन से हो रहे भूस्खलन के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। विधायक फकीर राम के जनसंपर्क अधिकारी दीपक नेवलिया ने भी मनगड़ गांव पहुंचकर स्थिति को देखा।

गांव के ठीक ऊपर है खड़िया खदान
बेड़ीनाग के पीपली गांव में जिस स्थान पर खड़िया खनन का कार्य किया जाता है वह ऊंचाई पर स्थित है और खड़िया खान से 300मीटर नीचे गहराई में मनगड गांव बसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया इस खड़िया खनन से लगातार गांव को भय बना रहता है पूर्व में इस खड़िया खनन के दौरान भारी भरकम मशीनें लगाई थी जिससे पूरे क्षेत्र जमीन धंसने भी शुरू हुई थी।

विधायक के जनसंपर्क अधिकारी पहुंचे प्रभावित गांव
बेरीनाग ।विधायक फकीर राम टम्टा इन दिनों जम्मू कश्मीर हो रहे विधानसभा चुनाव में होने के कारण उन्हें आपदा की जानकारी मिलते ही विधायक ने जनसंपर्क अधिकारी दीपक नवेलिया को मनगड गांव में भेजा और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और सरकार से मदद करने और सुरक्षा के स्थाई समाधान करने की बात कही।


खोलगांव में एक मकान खतरे की जद में
बुधवार देर रात्रि बारिश के कारण खोलागांव में वंशीधर जोशी पुत्र गोवर्द्धन जोशी के मकान के पास भारी भूस्खलन के कारण मकान में दरारें आ गई हैं। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार चंद्रपाल सिंह ओर राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को अन्य शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed