फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hounerd For Sports

महाविद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बांटी प्रोत्साहन राशि

Thu, 04 Mar 2021 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी / (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी / (पिथौरागढ़)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 04 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hounerd For Sports
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में खिलाड़ी को चेक देते प्राचार्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अंतर विश्वविद्यालय और अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 1.28 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शोभा कोहली को 65 हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

शोभा ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण, भुवनेश्वर में हुई खेलो इंडिया महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता और यूएस नगर में हुई अखिल भारतीय भारतीय यूथ बाक्सिंग में कांस्य पदक जीता। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा गायत्री कसन्याल को 33 हजार का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री ने मेरठ में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग में कांस्य और भुवनेश्वर में हुई खेलो इंडिया महिला बॉक्सिंग में रजत पदक जीता। अंजलि गोस्वामी और केशर सिंह को 15-15 हजार रुपये का चेक दिया गया।

रुहेलखंड में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में अंजलि और लुधियाना पंजाब में हुई राष्ट्रीय पुरुष बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में केशर ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed