{"_id":"57472ea94f1c1b607269095c","slug":"hotmics-was-moved-in-a-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद दिनों में उखड़ने लगा हॉटमिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद दिनों में उखड़ने लगा हॉटमिक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सातशिलिंग-थल सड़क
- फोटो : अमर उजाला
सातशिलिंग-थल सड़क पर मानकों की धज्जियां उड़ाकर हो रहे काम के कारण लोनिवि का एडीबी डिवीजन जनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों के निशाने पर है। सांसद अजय टम्टा सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण के काम की उच्च स्तरीय जांच का एलान कर चुके हैं, लेकिन महकमे के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। बगैर सड़क की सोलिंग किए ही मिट्टी पर डाला गया हॉटमिक्स धड़ाधड़ उखड़ने लगा है। करोड़ों की लागत से हुए काम का ऐसा हश्र देखकर लोगों में गुस्सा है, लेकिन सरकारी मशीनरी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण में खानापूर्ति के बाद इन दिनों सड़क पर हॉटमिक्स बिछाने का काम किया जा रहा है। सड़क पर मिट्टी के ऊपर ही हॉटमिक्स कर दिया गया है, जिससे हॉटमिक्स चंद दिनों बाद ही उखड़ने लगा है। सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग के भौड़ी नामक स्थान के साथ ही कई स्थानों पर मिट्टी में बिछाया गया हॉटमिक्स उखड़ने लगा है।
विज्ञापन
दिगरामुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि सांसद अजय टम्टा ने घपलेबाजी की जांच कराने का एलान किया है। 15 दिन के भीतर जांच और कार्रवाई नहीं होती है तो उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर दी जाएगी। उधर, सांसद अजय टम्टा का कहना है कि सड़क की जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी और घपलेबाजी की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन