फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   hospital

अस्कोट के लोगों ने किया अस्पताल की बदहाली का विरोध

Sun, 20 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन

 अस्कोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर लोगों में क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल और राज्य सरकार के खिलाफ रोष भड़कने लगा है। रविवार को गुस्साए लोगों ने विधायक के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। डॉक्टरों की नियुक्ति न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

उप प्रधान कैलाश पाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने विधायक चुफाल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। विधायक ने कभी भी अस्कोट अस्पताल की दशा सुधारने की ओर कदम नहीं बढ़ाए। उपप्रधान ने कहा कि अस्कोट अस्पताल में चार साल से डॉक्टर नहीं था। बीते 10 अगस्त को एक डॉक्टर ने कार्यभार संभाला, 24 अगस्त से वह कार्यस्थल पर नहीं हैं। डॉक्टर अवकाश में हैं या अन्यत्र ड्यूटी में, अस्पताल कर्मियों के पास इसकी जानकारी नहीं है।   
विज्ञापन

अस्पताल को फार्मेसिस्ट के हवाले छोड़ रखा है। 20 हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रही है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष मुनौला, दीपक सामंत, भुवन कुंवर, खगेंद्र रावत, दीपक सिंह, जीत सिंह रावत, प्रेम सिंह बसेड़ा, होशियार पाल, दीपक पाल, रोशन पाल, गणेश पाल, जीवन सिंह, दिगंबर पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed