{"_id":"5b005a734f1c1be4408b65e1","slug":"horoscope-threatens-with-sharp-drift","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरी के तेज बहाव से झूलापुल को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरी के तेज बहाव से झूलापुल को खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
गोरी के बहाव से खतरे में आया मवानी-दवानी को जोड़ने वाला झूलापुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी से मवानी-दवानी, मदरमा, माणीधामी, धामीगांव को जोड़ने वाले एक मात्र झूलापुल के बेसमेंट को गोरीनदी से खतरा उत्पन्न हो गया है। इसकी सूचना देने के बाद भी लोनिवि की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से गोरी नदी के तेज बहाव से पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। पुल के बेसमेंट में लगातार कटाव से पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका पैदा हो गई है। लगभग आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला इस क्षेत्र का यह एकमात्र पुल है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक महामंत्री पुष्कर नेगी ने बताया कि इसकी सूचना कई बार लोनिवि के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक पुल की मरम्मत के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग ने पुल मरम्मत की निविदा लगा दी है, लेकिन विभाग की ढिलाई के चलते अब तक पुल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात का समय नजदीक है यदि शीघ्र मरम्मत नहीं की जाती है तो इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। उधर, लोनिवि के अस्कोट डिविजन के अधिशासी अभियंता आईए शेख का कहना है कि निविदा लगाई जा चुकी है, दो-तीन दिन के भीतर पुल की मरम्मत कर ली जाएगी।
विज्ञापन