{"_id":"58c035c74f1c1b5d3ddc53fd","slug":"hope-swindles-with-karyakartriyom","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्त्रियों के साथ ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्त्रियों के साथ ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्त्रियों की ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. कुंदन कुमार को पत्र सौंपकर कहा कि कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्ति खुद को मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून बताकर फोन पर आशा कार्यकर्त्रियों से बैंक खाता, एटीएम नंबर और आधार कार्ड संख्या मांग रहा है। सभी डिटेल देने के बाद दो आशा कार्यकर्त्रियों के खाते से कुल 2300 रुपए की धनराशि निकाली ली गई है।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष मेहरा ने बताया कि 8877954284 मोबाइल नंबर से कई आशा कार्यकर्त्रियों को फोन आ रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति ने आशा कार्यकर्त्रियों से कहा कि आपके खातों में धनराशि डाली गई थी, जो किन्हीं कारणों से ट्रांसफर नहीं हो पाई है। जो डिटेल मांगी जा रही है, कृपया उपलब्ध करा दें। आशा कार्यकर्त्रियों ने बार-बार फोन आने पर बैंक, एटीएम और आधार कार्ड संख्या अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध करा दी। सभी डिटेल देने के बाद आशा कार्यकत्री हेमा देवी के खाते से 1500 रुपए और मालती देवी के खाते से 800 रुपए की धनराशि निकाल ली गई। खाते से धनराशि निकाले जाने से अन्य आशा कार्यकर्त्रियां बेहद परेशान है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक सिर्फ दो ही आशा कार्यकर्त्रियों ने डिटेल दी है, जबकि अन्य सतर्क हो गई हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुंदन ने बताया कि दिए गए पत्र की कॉपी गंगोलीहाट थाने के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ डा. यूएस अधिकारी को दे दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपने खातों की डिटेल न दें। आशा कार्यकर्त्रियों ने अज्ञात के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन