फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi Rag Bandhan Culture

Pithoragarh News: महाकाली मंदिर और पुरानी बाजार में हुआ चीरबंधन

Mon, 27 Feb 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Holi Rag Bandhan Culture
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को महाकाली मंदिर और पुरानी बाजार में होली की चीर बांधी गई। एकादशी के दिन रंग पड़ते ही समूचे कुमाऊं में खड़ी होली का गायन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के पुरोहित पंकज पंत एवं दीप पंत ने सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। उसके बाद कई गांवों से आए लोगों ने चीरबंधन कार्यक्रम शुरू किया। अन्य गांवों में दो मार्च को दशमी और एकादशी तिथि के मिलन पर चीर बांधी जाएगी। इसी के साथ रंग की होली शुरू हो जाएगी। परंपरा के अनुसार पहले विष्णुपद की खड़ी और बैठकी होली के गीत गाए जाएंगे।
विज्ञापन


इधर पिथौरागढ़ के पुरानी बाजार में भी चीरबंधन किया गया। होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल शाह के नेतृत्व में होल्यार होली सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरिजापति नंदन और कैलाश में बस गए देव निरंजन अमर कथा शिव शंकर की गाते हुए हुए चीर के लिए पेड़ लेने उत्तर दिशा को गए। बाद में विधि-विधान के साथ चीर बांधी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीर बंधन के साथ ही यहां रात को खड़ी होली गायन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर सूरज जंग, कैलाश जोशी, हर्षवर्द्धन, भुवन शाह, अनिल महरा, कविंद्र शाह, अमित कुमार, मिक्की शाह, भुवन जोशी, अकबर खान, अनूप शाह, अशोक पंत, गिरीश जोशी, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed