{"_id":"605a30af8ebc3ed3f712a088","slug":"holi-in-gangolihat-pithoragarh-news-hld419308485","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली प्रतियोगिता में गुमानी होली उत्थान समिति उपराड़ा को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली प्रतियोगिता में गुमानी होली उत्थान समिति उपराड़ा को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में होली गायन करते होल्यार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विगत वर्ष की तरह इस साल भी समाजसेविका स्व. मुन्नी बिष्ट की स्मृति में होली मिलन प्रतियोगिता का आयोजन ब्यालपाटा मैदान हाट में किया गया।
उनके पुत्र राजेंद्र बिष्ट, धीरज बिष्ट, विनय बिष्ट और मनीष बिष्ट सहित हाट कला एवं संस्कृति मंच के सहयोग से पुरुष एवं महिला खड़ी होली का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गुमानी होली उत्थान समिति उपराड़ा प्रथम, होली समिति फुटसिल द्वितीय, हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच तृतीय रहे।
महिला वर्ग में हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच प्रथम स्थान पर, महिला होली समिति सुनार गांव द्वितीय, महिला होली समिति फुटसिल तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार महाकाली होली समिति जीआईसी रोड गंगोलीहाट को दिया गया।
विज्ञापन
सभी विजयी प्रतिभागियों को आयोजक मंडल ने पुरस्कृत किया। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट ने सभी का आभार जताया। शिक्षक विजय खत्री ने संचालन किया। श्यामाचरण उप्रेती एवं शेखर चंद्र पंत निर्णायक रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता खजान चंद, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक, प्रो. उमा भट्ट, राजेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश रावल, गिरीश पाठक, मोहन चंद्र पंत, मोहन बोरा, ठाकुर सिंह बिष्ट आदि थे।