{"_id":"622e3a29e171f62db4642063","slug":"holi-celebration-starts-in-kumaun-pithoragarh-news-hld456351445","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये दो राज कुंवर होली खेलें सरयू के तीर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दो राज कुंवर होली खेलें सरयू के तीर..
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाखनी में होली गायन करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जाखनी में गिरीश पंत के आवास पर हुई होली में महिलाओं ने जमकर रंग उड़ाया। महिलाओं ने ये दो राज कुंवर होली खेलें सरयू के तीर, सरयू किनारे अयोध्या नगरी गायन कर भगवान राम की भक्ति का गुणगान किया। वहां सरिता पंत, कमला ओझा, दीक्षा, गीता खड़ायत, दुर्गा वर्मा, दीपा पुनेड़ा, शोभा पंत आदि थे। संवाद
नगरपालिका क्षेत्र में जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जनक जोशी के आवास पर महिलाओं की बैठक होली हुई। महिलाओं ने अरे होली खेले रघुवीरा जगल में होली खेले रघुवीर गीत पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान मीनित जोशी, सुमन जोशी, कमला, बीना तिवारी, तनुजा तिवारी, रक्षिता शर्मा आदि थे।
बड़ाबे गांव में पुरानी परंपरा को निभाते हुए गांव के बुजुर्ग और युवाओं ने मिलकर बाबा लटेश्वर के मंदिर में होली गायन किया। लटेश्वर मंदिर से मां भगवती के द्वार तक होली गायन के साथ होली पर्व का शुभारंभ किया गया। होल्यारों ने होली खेल रहे नंदलाल गोकुल की कुंज गलिन में, आज बृज में होली है रे रसिया का गायन कर खूब नृत्य किया। वहां विपिन चंद्र, अंबिकानंद, गिरीश जोशी, दिनेश जोशी, रवींद्र जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, नारायण दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन
मढ़ में शुरू हुई होली
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मढ़ में पारंपरिक तरीके से चीर बंधन कर होली कार्यक्रम की शुरुआत की गई। होल्यारों ने बरसाने में आज धूम मची होली की... का गायन कर खूब रंग उड़ाया। इस मौके पर होली कमेटी के अध्यक्ष पंडित गोकुलानंद जोशी, कोषाध्यक्ष पंडित दिनेश जोशी ने विधि विधान से होली कार्यक्रम का शुभारंभ किया।