फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hole on Road of Pithauragarh

तीन किमी सड़क पर गड्ढे हजार, गांधारी बने प्रशासन को पट्टी खोलने की दरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hole on Road of Pithauragarh
पिथौरागढ़ में एनएच पर वाहनों के चलने पर जमा पानी उछाल मारता। संवाद न्यूज ऐंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के प्रवेश द्वार एंचोली में सड़क की हालत बेहद खराब है। तीन किमी मार्ग पर कई जगह एक हजार से अधिक गड्ढे होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो लोग इन गड्ढों पर रपटकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान तो इस मार्ग पर आवाजाही और भी खतरनाक हो जाती है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच हजार से अधिक वाहनों के साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के वाहन गुजरते हैं। ऐसे में गांधारी बने प्रशासन को लोगों की समस्याएं देखने के लिए आंखों पर से पट्टी उतारने की दरकार है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमांत जिले के प्रवेश द्वार से सड़क बदहाल है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हर वक्त लोगों का इम्तेहान लेते हैं। वाहन रपटने का हमेशा डर बना रहता है। खासकर बारिश के मौसम में जरा से चूक घटना को दावत देती नजर आती है। एंचोली से रई क्षेत्र तक करीब तीन किमी से अधिक दूरी की सड़क पर एक हजार से अधिक गड्ढे बने हैं। एंचोली में बीच में कई जगह नालियां बनी हैं। नालियों का पानी सड़क के बीचों बीच बहता रहता है। इससे बारिश के दौरान लगता है किसी ने खेतों में मेढ़ बना दी है।
विज्ञापन

एंचोली से विजडम तिराहे तक इसी तरह के हालात हैं। विजडम तिराहा, कुमौड़ तिराहे से रई क्षेत्र तक एनएच बदहाल हैं। इन जगहों पर एनएच पर वाहन डगमग-डगमग करते नजर आते हैं। इसमें बैठे यात्रियों के भी ऐसे ही हाल रहते हैं। चंद्रभागा पुल पर तो बारिश में हमेशा पानी जमा रहता है। इससे राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कीचड़ के छींटे उनके शरीर पर कब चिपके जाएं पता नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी-सुकोली सड़क से उखड़ने लगा डामर
पिथौरागढ़। जीआईसी-सुकोली सड़क में कुछ समय पूर्व हुआ डामर उखड़ने लगा है। लोगों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी का कहना है कि कुछ समय पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क के लिए संघर्ष किया। अंतिम समय में बदहाल सड़क पर मडुवे की रोपाई की गई है। उन्होंने कहा इसके बाद शासन-प्रशासन की नींद खुली और डामरीकरण करवाया। उनका कहना है कि सड़क में किए गए डामरीकरण की गुणवत्ता सही नहीं है। बरसात में डामर उखड़ कर गड्ढे बन गए हैं।
मौसम ठीक होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मौसम के चलते निर्माण नहीं हो पा रहा है। मार्च से एनएच पर सुधारीकरण का काम शुरू किया जाएगा। - दिनेश गिरिराज, एएई, एनएच, पिथौरागढ़।
एंचोली से विजडम तिराहे तक एनएच में वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। अगर दोपहिया वाहन संभलकर नहीं चलाया गया तो कभी वाहन रपट जाए गड्ढों के बीच पता नहीं चलेगा। बारिश में तो सबसे अधिक मुश्किल होती है। राहगीरों का भी चलना मुश्किल होता है। - महेश पांडे, सभासद, एंचोली
- महेश पांडे, सभासद, एंचोली
नगर के प्रवेश द्वार की हालत खराब है। बहुउद्देश्यीय पार्किंग के पास भी इस तरह की दिक्कत है। रोडवेज स्टेशन, रई क्षेत्र में भी एनएच पर कई जगह गड्ढे सफर के दौरान मिल जाएंगे। सड़क किनारे अगर निकासी नाली बनी होती तो नाली का पानी सड़कों पर नहीं आता। - अनिल माहरा, सभासद, नया बाजार
एनएच पर एंचोली से रोडवेज स्टेशन तक वाहन में क्या पैदल भी आना मुश्किल है। बारिश में एनएच पर जगह-जगह भरा पानी अक्सर चालकों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो हो जाता है। गड्ढों के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। -नवल किशोर, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, पिथौरागढ़

एनएच पर बारिश के समय तो वाहन चलाना बेहद मुश्किल होता है। राहगीरों को बारिश हो या मौसम साफ चलना संभलकर ही पड़ता है। जरा से ध्यान भटका नहीं पैर मुड़ने में देरी नहीं होगी। कई लोग गड्ढों की चपेट में आकर गिर भी चुके हैं। -सूरी सामंत, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed