फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hinkot resident Umesh Ram dies in Assam

Pithoragarh News: असम में हिनकोट निवासी उमेश राम की मौत

Tue, 31 Oct 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hinkot resident Umesh Ram dies in Assam
अस्कोट के हिनकोट निवासी उमेश राम की मौत के बाद बदहवास पड़े पत्नी और बच्चे। संवाद 
अस्कोट (पिथौरागढ़)। हिनकोट निवासी उमेश राम की असम के जलपाईगुड़ी में मौत हो गई है। परिजनों ने उमेश की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। परिजन शव लाने के लिए जलपाईगुड़ी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्कोट के हिनकोट निवासी बहादुर राम ने अस्कोट थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र उमेश अस्कोट ग्रिफ में कार्यरत एक कर्मी के साथ असम गया था। ग्रिफ कर्मी ने उन्हें नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। 26 अक्तूबर को असम से उमेश राम का फोन आया था जिसमें उसने अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। इसके अगले दिन जलपाईगुड़ी पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि जलपाईगुड़ी थाना घुफाड़ी में उमेश मृत अवस्था में मिला है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है।
विज्ञापन

इधर लोगों ने इस संबंध में अस्कोट ग्रिफ के अधिकारियों से भी मुलाकात की है। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल, हिनकोट ग्राम प्रधान बहादुर बिष्ट ने पुलिस से इस मामले में ग्रिफ कर्मी से पूछताछ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट कोतवाली में कार्यरत एसआई जगदीश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रिफ कर्मी के अस्कोट आने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी। उमेश राम के परिवार में पत्नी और चार बेटियां हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। सभी परिजन बदहवास पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed