फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himalayas covered with snow, chill increases

Pithoragarh News: बर्फ से लकदक हुआ हिमालय, ठिठुरन बढ़ी

Sun, 25 Feb 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Himalayas covered with snow, chill increases
पिथौरागढ़ से नजर आ रही हिमाच्छादित पंचाचूली की चोटियां। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। इस सप्ताह मौसम के मेहरबान रहने से हिमालयी क्षेत्र की चोटियां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं। रविवार को जब बादल छंटे तो चांदी से चमकते हिमालय ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बर्फबारी के बाद पर्यटक हिमनगरी मुनस्यारी का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

इस सप्ताह धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर काफी बर्फबारी हुई। कालामुनि, खलिया, पातलथौड़, हंसलिंग, पंचाचूली, नाग्निधुरा और छिपलाकोट बर्फ से लकदक है। उधर धारचूला के व्यास और दारमा घाटी में भी खूब बर्फबारी हुई है। ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। मुनस्यारी में धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। लोगों के साथ ही क्षेत्र में आए पर्यटकों ने धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन

रविवार को सीमांत जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह सुनहरी धूप खिली। दोपहर में आसमान बादलों से ढक गया। इस दौरान हिमालय से सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस हुई। लोगों को अब भी ठंड से बचाव के लिए हीटर या अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से तापमान में गिरावट

चंपावत। ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार सुबह आसमान साफ था और गुनगुनी धूप का लोगों ने आनंद लिया। इसके बाद करीब 11 बजे सर्द हवाओं के साथ बादल छाने लगे और ठिठुरन काफी बढ़ गई। ठंड के बावजूद जिले में पर्यटक सैर सपाटे के लिए निकले।

लोहाघाट के कोलीढेक झील में स्थानीय, नर्सिंग कॉलेज और बाहर से आए पर्यटकों ने नौकायन का आनंद लिया। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस था। वहीं शाम को अधिकतम 15.5 और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed