{"_id":"5bbce7fa867a55286b3406a0","slug":"himalayan-cycling-club-s-482-km-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन साइक्लिंग क्लब ने की 482 किमी की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयन साइक्लिंग क्लब ने की 482 किमी की यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
नीती माणा पहुंचे साइकिलिंग क्लब के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन साइक्लिंग क्लब पिथौरागढ़ ने साइक्लिंग अभियान के तहत माणा और नीती घाटी का भ्रमण किया। इसके तहत दल ने 482 किमी की साइक्लिंग की। अभियान दल में जगदीश भट्ट, दीपक कल्पासी, बीरेंद्र दरियाल, चंद्रमोहन पांडेय, ललित मोहन पंत और नीतेश रावत शामिल थे।
विज्ञापन
दल के सदस्यों ने बताया कि छह दिनी इस अभियान की शुरुआत गोचर से की गई। इसके बाद कर्णप्रयाग, जोशीमठ होते हुए बदरीनाथ माणा मलारी होते हुए 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत के अंतिम गांव नीति पहुंचे। दल के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान में खराब मौसम, हिमपात और कच्चे रास्ते बाधक बने। इसके बावजूद अभियान सफल रहा।
विज्ञापन
नीती गांव के प्रधान के अनुसार साइकिल अभियान पर नीती गांव पहुंचने वाला यह पहला दल था। जगदीश भट्ट न बताया कि बाइकिंग की दृष्टि से नीति घाटी में भी काफी संभावनाएं हैं। क्लब हर साल नए रूटों की खोज करता है। इसी के तहत क्लब के सदस्यों ने दारमा घाटी में ढाकर तक साइक्लिंग की। यह दल खारदुंगला लेह, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी साइक्लिंग कर चुका है।
विज्ञापन