{"_id":"615c965c8ebc3e62553eaa73","slug":"hill-fell-on-jeep-three-police-personnel-and-driver-narrowly-survived-pithoragarh-news-hld44041009","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पर गिरी पहाड़ी, बाल-बाल बचे तीन पुलिस कर्मी और चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप पर गिरी पहाड़ी, बाल-बाल बचे तीन पुलिस कर्मी और चालक
मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क में सेराघाट के समीप मलबे में दबी जीप। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
मदकोट/बंगापानी(पिथौरागढ़)। जाको राखे साइयां, मार सके न कोई...। यह कहावत सोमवार देर शाम जौलजीबी-मुनस्यारी पर चरितार्थ हुई। सेराघाट से मुनस्यारी आ रही जीप में सवार पुलिस कर्मी और चालक जब बंद रास्ते को खोलने के लिए गए तो उनके वाहन से उतरने के ठीक बाद जीप पर पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा गिर गया। अगर वह वाहन से नहीं उतरे होते तो जनहानि हो सकती थी। मलबा आने के कारण मंगलवार को भी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। लोगों को मलबे के ऊपर से दूसरी ओर जाकर वाहन बदलकर गंतव्य को रवाना होना पड़ा। सड़क करीब 23 घंटे बाद मंगलवार शाम सात बजे खुली।
विज्ञापन
सोमवार शाम मदकोट चौकी से तीन पुलिसकर्मी चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए वल्थी चमगाड़ निवासी हरीश सिंह मेहता की प्राइवेट जीप (यूए 05-टीए1812) से बंगापानी गए थे। रात आठ बजे लौटते समय सेराघाट के पास सड़क पर मलबा गिरा था। मलबे को हटाने के लिए चालक और पुलिस कर्मी जब उतरकर आगे बढ़े तो कार के ऊपर मलबा और पत्थर गिरने लगे। खतरे को भांपते हुए सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। इस दौरान पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा और पेड़ जीप पर गिर गए। बाल-बाल बजे सभी लोग दूसरे वाहन से मदकोट पहुंचे। बाद में प्रशासन के निर्देश पर रात में मशीन से सड़क खोलने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी मलबा नहीं हटाया जा सका। इस कारण मुनस्यारी-जौलजीबी रूट पर यातायात ठप रहा। बीआरओ सड़क खोलने में जुटा हुआ है। मुनस्यारी के थानाध्यक्ष नंदा बल्लभ ने भी मौका मुआयना किया। सड़क बंद होने से पर्यटकों, बीआरओ के अधिकारियों के साथ-साथ कई वाहन वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।