फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hiljatra in Bajeti

बजेटी की हिलजात्रा में हिरन-चीतल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hiljatra in Bajeti
बजेटी में आयोजित हिलजात्रा में एकलवा बैल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोर घाटी के बजेटी में हिलजात्रा उत्सव मनाया गया। हिलजात्रा का मुख्य आकर्षण हिरन-चीतल रहा। ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच गल्या बैल और बौड़िया हौल ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने परंपरापूर्वक लोक देवताओं का आह्वान कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले वर्ष 2020 में बजेटी में हिलजात्रा का आयोजन नहीं हुआ था। इस साल भी पहले हिलजात्रा कमेटी में कोरोना की आशंका से असमंजस बना था। शनिवार को हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन का पालन कर उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को बजेटी में सुबह से ही हिलजात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
विज्ञापन

लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा कर दोपहर तीन बजे बाद गांव के खेल मैदान में हिलजात्रा का आयोजन शुरू हुआ। गल्या बैल, बौड़िया हौल, छोटी हौल के साथ हलिया, खेतों में काम करतीं महिलाएं बने पात्र रोमांचक क्रियाकलाप कर मैदान में आए। आखिर में ढोल-दमाऊं के साथ हिलजात्रा का मुख्य पात्र हिरन-चीतल मैदान में पहुंचा। इस दौरान लोगों ने मां भगवती और भगवान शिव की जयकार के साथ पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने हिरन-चीतल (शिव गण) पर फूल-अक्षत चढ़ाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक चंद्रा पंत मुख्य अतिथि रहीं। हिरन-चीतल के पात्र मनीष कुमार, तरुण कुमार, बहादुर प्रसाद बाबा के पात्र बने। एक साल बाद आयोजित हिल हिलजात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह सेठी, सभासद बसंत कुमार, राकेश देवलाल, केदार सेठी, कमल बोरा, कमल सेठी, देवेंद्र सेठी, जितेंद्र बोरा, अशोक सेठी, अमन चंद्रा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed