फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Higher levels of education have not reduced in Quarantin

क्वारंटीन में भी कम नहीं हुए पढ़ाई के बुलंद हौंसले, नीट और JEE की कर रहे तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Higher levels of education have not reduced in Quarantin
दिनेश अवस्थी (संवाद) पिथौरागढ़। राजस्थान के शिक्षा हब कोटा से लौटकर क्वारंटीन पर रहे छात्र-छात्राओं के हौंसले बुलंद हैं। होम क्वारंटीन में बच्चे अब पूरी तरह जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। मानसिक रूप से मजबूत इन बच्चों का कहना है कि परेशानियों का सामना किए बगैर सफलता संदिग्ध रहती है। कोटा में नीट, जेईई की तैयारी कर रहे 32 बच्चे 21 अप्रैल को रोडवेज बसों से पिथौरागढ़ पहुंचे। बच्चों को एक रात हल्द्वानी में रोका गया। हल्द्वानी से घर आते समय बच्चे बेहद खुश थे कि वह काफी समय बाद परिजनों से मिलेंगे। जब बस में उन्हें पता चला कि क्वारंटीन में रहना है तो वे घबरा गए। ऐसे में परिजनों ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। बच्चे भी अगले दिन से तल्लीनता से पढ़ाई में जुट गए। उन्होंने अपनी-अपनी कोचिंग संस्थानों के टेस्ट दिए। दिन भर कमरों में बंद कुछ छात्रों ने शिकायत भी की उन्हें धूप सेंकने तक नहीं मिल रही है। मानसिक तनाव से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। अब क्वारंटीन पूरा कर लौटे बच्चे बेहद खुश हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार को जेईई मेन और नीट परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। जेईई 18-23 और नीट की परीक्षा 26 जुलाई को होगी। परीक्षा की तिथि घोषित होने से बच्चे काफी उत्साहित हैं। जेईई की परीक्षा में जुटे रक्षित, आयुष्मान और मेडिकल की तैयारी कर रही कनक का कहना है परीक्षा में अभी समय है। इस समय का उपयोग वह पढ़ाई में करेंगे। बच्चों ने कोटा से सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए यूपी और उत्तराखंड की सरकार के साथ ही प्रशासन का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed