{"_id":"f8cd9194e1a403ef28038b3d800eb145","slug":"high-risk-of-avalanches-in-the-himalayan-regions-alerts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने रविवार से मौसम खराब होने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से धारचूला और मुनस्यारी के सभी ग्राम प्रधानों और जिला स्तर के अधिकारियों को एसएमएस के जरिए जारी अलर्ट में कहा गया है कि एक मार्च से अगले 48 घंटे तक भारी बारिश, हिमपात, हिमस्खलन की आशंका है। ऐसे में सभी से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि सभी संबंधित लोगों को एसएमएस कर दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने कहा कि सभी इलाकों में सतर्कता बरतने के लिए उपजिलाधिकारियों को संदेश भेज दिया गया है। शनिवार को यहां बादलों की आवाजाही बनी रही और तेज हवाओं का असर रहा।