फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   High Himalayan villages and BOP will be illuminated with electricity

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी गांव और बीओपी होंगे बिजली से रोशन

Sun, 26 May 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
High Himalayan villages and BOP will be illuminated with electricity
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार की ओर से वाइब्रेंट विलेज घोषित आठ गांवों के साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 14 बाॅर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में यूपीसीएल ने ग्रिड की बिजली पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। यूपीसीएल को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाले पावर फाइनेंस कार्पोरेशन की टीम ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे किया है।
विज्ञापन

यूपीसीएल की ओर से 17 वाइब्रेंट विलेज डीपीआर में चयनित किए गए थे। इनमें से व्यास और दारमा घाटी के नपलच्यू, नाबी, कुटी, गुंजी, गर्ब्यांग, सेला, बालिंग, तिदांग बिजली से रोशन होंगे। इनके अलावा व्यास घाटी में स्थित आईटीबीपी की बीओपी गुंजी, गर्ब्यांग, छियालेख, कुटी, ज्योलिंगकांग, विल्सा, कालापानी, नाभीढांग, दारमा में तिदांग या ढाकर, बेदांग या दाबे, जोहार वैली में बुगडियार, रिलकोट, मिलम और दुंग का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि पीसीएफ के सीजीएम के साथ पहुंची दो-दो लोगों की टीम ने दुर्गम क्षेत्रों में एवलांच और भूस्खलन वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया है। टीम सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। बताया जाता है कि यूपीसीएल ने वाइब्रेंट घोषित गांव और बीओपी में ग्रिड की बिजली पहुंचाने के लिए 189 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। गांव कम चयनित होने से लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजी, रिलकोट में बनेगा बिजली घर
पिथौरागढ़। यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि व्यास घाटी के गुंजी और मुनस्यारी के रिलकोट में दो गुणा तीन एमवीए के दो बिजली घर बनाए जाएंगे। दारमा के बोगलिंग के लिए खेत फीडर से 11 केवीए की लाइन बिछाई जाएगी। एसई गुंज्याल ने बताया कि जून में टेंडर हो जाएंगे। इसके बाद बिजली की लाइन बिछाने के कार्य में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed