{"_id":"59ff405d4f1c1b87698b9844","slug":"hi-cucumber-lake-loon-pisso-sealai-ma","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय ककड़ी झीलै मा, लूंण पीसो सीलै मा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय ककड़ी झीलै मा, लूंण पीसो सीलै मा...
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बौराणी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव के मुख्य मंच पर शनिवार रात भर सांस्कृतिक दलों ने धमाल मचाया। जितेंद्र तुम्क्याल के ‘रुमाली गांठा में’ गीत की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया। बेबी प्रियंका के ‘हाय ककड़ी झीलै मा, लूंण पीसो सीलै मा’ की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
शनिवार रात सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने किया। उन्होंने महोत्सव के मंच विस्तार के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। महोत्सव के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा और बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी थी। पप्पू महर एंड पार्टी, खटीमा और विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद् अल्मोड़ा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पप्पू महर एंड पार्टी की प्रस्तुति ‘बृज की होली’ दर्शकों द्वारा सराही गई। स्थानीय कलाकार कल्याण बोरा ने संगीत की धुन दी। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों ने महोत्सव का पूरा आनंद उठाया। बौराणी मेला एवं लोक संस्कृति महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने सभी का आभार जताया। महोत्सव का संचालन शिक्षक हेम पांडे ने किया।
विज्ञापन