{"_id":"628a7dea8e93be5e0e12dc05","slug":"helipaid-in-pungrau-vally-pithoragarh-news-hld4634890149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांखू के पुंगराऊ घाटी में बनेगा हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांखू के पुंगराऊ घाटी में बनेगा हेलीपैड
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर का प्रतीकात्मक फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। न्याय की देवी के नाम से प्रसिद्ध पांखू के कोटगाड़ी के माता भगवती के मंदिर अब श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से भी पहुंच सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए 90 लाख की लागत से हेलीपैड और झील का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मंदिर क्षेत्र में 1.60 करोड़ की लागत के पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
पांखू क्षेत्र न्याय की देवी मां भगवती के नाम से प्रसिद्ध है। देशभर से यहां श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन लंबी दूरी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यहां हेली से पहुंचना आसान होगा। ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने बताया कि पांखू क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने के लिए 60 लाख रुपये की लागत से बैरा जब्बर के पास हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। अंडेश्वर मंदिर में 30 लाख रुपये की लागत से झील का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हेलीपैड निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर से आना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर सेवा के लिए शासन से वार्ता की जाएगी।
1.62 करोड़ से पार्किंग निर्माण की तैयारी
थल (पिथौरागढ़)। अब आने वाले समय में कोटगाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा। ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने बताया कि 1.62 करोड़ की लागत से 60 वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने के लिए भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंदिर परिसर के पास ही हाईटेक सुलभ शौचालय निर्माण का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य तेजी के साथ कराए जाएंगे।