फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helipad not built in Metli village even after two years

Pithoragarh News: मेतली गांव में दो साल बाद भी नहीं बना हेलीपैड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Helipad not built in Metli village even after two years
बंगापानी के मेतली में अधूरा पड़ा हेलीपैड। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़) । बंगापानी तहसील के मेतली गांव में दो साल बीतने के बाद भी हेलीपैड नहीं बन पाया है। हेलीपैड नहीं बनने से सड़क विहीन इस गांव में आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन




मेतली गांव दुर्गम में स्थित है। इस गांव तक सड़क नहीं है। तहसील के दूरस्थ गांव मेतली में ग्रामीणों की सुविधा के लिए वर्ष 2022 में हेलीपैड का कार्य प्रारंभ किया गया था। 40 लाख रुपये की लागत से हेलीपैड तैयार किया जाना था। ठेकेदार ने थोड़ा कार्य भी किया लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। दो साल बीत जाने के बाद भी हैलीपेड का कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। सुदूरवर्ती और सड़क विहीन गांव होने के कारण बीमार व्यक्तियों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। विगत दिनों गांव के इंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह का स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया था। गांव में हेलीपैड नहीं होने उन्हें अस्पताल ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हेली सेवा नहीं मिलने से एक माह पहले कनार गांव के जीत सिंह की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र हेलीपैड का निर्माण किए जाने की मांग की है जिससे कि ग्रामीणों का इसका लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed