{"_id":"58c96fab4f1c1b741132bcb3","slug":"helicopter-soldiers-on-terror-bases","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से ‘आतंकी ठिकानों’ पर उतरे सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से ‘आतंकी ठिकानों’ पर उतरे सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
सैन्य अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते भारत-नेपाल के सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या कमांड के तत्वावधान और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में चल रहे 14 दिनी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के 9वें दिन भारत-नेपाल के सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से आतंकियों के ठिकाने पर उतरने के साथ ही प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत और बचाव का अभ्यास किया। सैन्य प्रशिक्षण का समापन 20 मार्च को होगा।
विज्ञापन
पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) के दिशा-निर्देशन में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरने का अभ्यास किया। हेलीकॉप्टर से उतरकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने, आतंकियों को मार गिराने और जिंदा दबोचने का प्रशिक्षण लिया। सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरने का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सैनिकों ने प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, आपदा में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व पंजाब रेजीमेंट की एकता शक्ति बटालियन के कमांडेंट कर्नल नवीन कुमार राजन और नेपाली सेना का नेतृत्व दुर्गा बक्स बटालियन के कमांडेंट कर्नल सुधीर केसी कर रहे हैं। सैन्य अभ्यास में भारत के 350 और नेपाल के 314 अधिकारी भाग ले रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह 11वां सैन्य अभ्यास है। एक साल भारत तो एक साल नेपाल में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जाता है।
विज्ञापन