फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy snowfall in Darma and Vyas valley in dharchula pithoragarh

दारमा और व्यास घाटी में भारी बर्फबारी: काली नदी मटमैली, बारिश से उत्तराखंड के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 28 Feb 2025 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के 7 गांवों में दो फुट से अधिक बर्फबारी हुई है, जबकि पंचाचूली, आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियों पर तीन फुट तक बर्फ जमा हो गई है। 

विज्ञापन
Heavy snowfall in Darma and Vyas valley in dharchula pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन सीमा से सटे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के 7 गांवों में दो फुट से अधिक बर्फबारी हुई है, जबकि पंचाचूली, आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियों पर तीन फुट तक बर्फ जमा हो गई है। तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। 

विज्ञापन


निचली घाटी में भारी बारिश, काली नदी मटमेली
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ-साथ निचली घाटियों में भी भारी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। धारचूला, कालिका, बलुवाकोट और जौलजीबी जैसे इलाकों में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई है। काली नदी का पानी मटमेला हो गया है, और लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed