{"_id":"57545cc04f1c1b7d2f10aa38","slug":"heavy-rains-closed-many-roads-of-pithoragarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से पिथौरागढ़ जिले की कई सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से पिथौरागढ़ जिले की कई सड़कें बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/नाचनी/धारचूला
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ओगला-अस्कोट के बीच पिनौड़ागाड़ के पास मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह जिले में हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर यातायात बंद हो गया। पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर दो स्थानों में भारी मलबा गिरने से नौ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सातशिलिंग-थल मार्ग पर सुवालेख और देवलथल के पास मलबा आने से यातायात छह घंटे तक बंद रहा। पिथौरागढ़-धारचूला हाइवे बंद होने के कारण मुनस्यारी से लौट रही सेना के 100 वाहनों को ओगला से नारायणनगर होते हुए अस्कोट के लिए डायवर्ट किया गया। इस रोड पर रणगांव के पास भी भारी मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि ओगला और अस्कोट के बीच पिनौड़ागाड़ के पास रविवार सुबह मलबा पट गया। इस स्थान पर नए पुल के निर्माण का काम चल रहा है। सुबह बारिश तेज होने के कारण मलबा हटाने का काम दस बजे से शुरू किया गया। रणगांव के पास कम मलबा गिरा था, वहां पर दोपहर तक मलबा हटा दिया गया। जौलजीबी से तल्लाबगड़ को जाने वाली सड़क भी बंद हो गई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी पंत ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग पर सुवालेख और देवलथल के पास आया मलबा दोपहर 12 बजे हटा दिया गया था। इस रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने सड़कें बंद होने की सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया। उधर, सुवालेख-रसैपाटा सड़क कम से कम आठ स्थानों पर भारी मलबा आने से बंद है। लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी है। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर हरड़िया नाले के पास मलबा आने से पूरी रात यातायात बंद रहा। रविवार सुबह करीब नौ बजे मलबा हटाने के बाद वाहनों का संचालन हो पाया।
विज्ञापन
उधर, धारचूला से मिली सूचना के अनुसार कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग धारचूला और तवाघाट के बीच तीन स्थानों पर टूट गया है। तीनतोला, वर्तीगाड़ और मांगती में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद है। टनकपुर-तवाघाट रोड पर कई जगह मलबा पटने से आवाजाही में दिक्कत आ रही है। सीमा सड़क संगठन ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी है।
दोबांस रोड पर फंसी खुशियों की सवारी
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल से नवजात और उसकी मां को लेकर कट्योला दोबांस गांव जा रही खुशियों की सवारी कठपतिया के पास भारी मलबा आने से फंस गई। इस वाहन में संतोष राम की पत्नी सुमन और उनका नवजात था। करीब चार घंटे तक इन लोगों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। बताया गया कि यह लोग रविवार सुबह करीब 11 बजे कठपतिया पहुंच गए थे, लेकिन रोड बंद होने से आगे नहीं बढ़ पाए।