फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy rain in the Agula, Kalsin Tok

बारिश से अगुला, कालसिन तोक में भारी तबाही

Wed, 11 Apr 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Wed, 11 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the Agula, Kalsin Tok
गंगोलीहाट के बालातड़ी में सड़क का मलबा आने से क्षतिग्रस्त रास्ता - फोटो : अमर उजाला

बालातड़ी क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम बारिश के दौरान मलबा आने से भारी तबाही मची है। गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। छह घरों में मलबा घुस गया। गेहूं की खड़ी फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। बघर-डोबालखेत मार्ग पर नाली नहीं होने से गांव में मलबा घुसा है। प्रधान ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नुकसान की भरपाई के साथ ही सड़क किनारे नाली बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


बालातड़ी के अगुला, कालसिन तोक में कृष्णानंद, नवीन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, ललिता प्रसाद, बसंत बल्लभ, गणेश दत्त के घरों में मलबा घुस गया। गांव के रास्ते और सिरोली की गाड़ाधार पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। मलबे से सिरोली में कुछ आवासीय मकानों के लिए खतरा बना है। बारिश के साथ पानी तेज गति से गांव में घुसा। रास्तों को तोड़ते हुए मलबा खेतों में फैल गया।
विज्ञापन


गेहूं की खड़ी फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। गांव में मलबा आने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रधान देवेंद्र भट्ट ने एसडीएम एसएस सैनी को ज्ञापन सौंपकर सड़क किनारे नाली बनवाने, प्रभावितों को मुआवजा देने और पेयजल योजना की मरम्मत की मांग की है। एसडीएम ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed