{"_id":"649b166f4caf0e95f10e1626","slug":"heavy-rain-in-pithoragarh-four-rural-roads-closed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1162-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, चार ग्रामीण सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, चार ग्रामीण सड़कें बंद
Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के एलधारा बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त मकान की छत। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। बारिश से बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख-घटियाबगड़ सड़क ज्योति नाले के पास बंद हो गई थी जिसे 48 घंटे बाद सड़क को खोल दिया गया है। वहीं जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि उमस बनी रही। दोपहर दो बजे बाद तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी क लिए बाजार आए लोगों को बारिश के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, बंगापानी, कनालीछीना, बेड़ीनाग आदि जगहों पर भी अच्छी बारिश हुई। बारिश फसल के लिए भी अच्छी बताई जा रही है।
बीते दिनों हुई बारिश से अभी ग्रामीण क्षेत्र की चार और बार्डर क्षेत्र की एक सड़क बंद है। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सानदेव-तुरगोली, छिरकिला-जम्कू, मसूरीकांठा-होकरा और मसूरीकांठा-तोमिक सड़क बंद हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख-घटियाबगड़ सड़क ज्योति नाले के पास बंद हो गई थी जिसे 48 घंटे बाद सड़क को खोल दिया गया है। इससे पूजा के लिए व्यास घाटी जाने वाले लोग रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
मकान की छत तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, श्रमिक घायल
धारचूला। सिंचाई विभाग की ओर से आपदाग्रस्त एलधारा में 20 करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान दो भाई त्रिलोक सिंह बिष्ट और किशोर सिंह के तीन कमरों के आवासीय भवन पर बोल्डर छत तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत रही कि परिवार निर्माण कार्य के चलते पहले ही सुरक्षित स्थान पर रहने लगे थे।
वहीं उक्त भवन में मजदूरों के लिए भोजन बना रहा शिवम कुमार (18) निवासी बिहार घायल हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत मौके पर पहुंचे। आपातकाल सेवा 108 की मदद से घायल को इलाज के लिए धारचूला अस्पताल लाया गया। डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि घायल को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई हे। वहीं घटना से नाराज पीड़ित परिवार ने कार्यदायी संस्था अरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही से कार्य करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद
आदि कैलाश यात्री बूंदी रवाना
धारचूला। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के 18वें दल के 18 यात्री सड़क खुलने के बाद बूंदी के लिए रवाना हो गए हैं। यात्री रविवार से धारचूला में रुके थे। अभी उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश के लिए यात्रियों के इनर लाइन पास नहीं बने हैं। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्री अपनी जिद पर बूंदी रवाना हुए है। उन्हें फिलहाल बूंदी में ही रोका जाएगा। संवाद